रतिया: महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा एवं योग आयोग के तत्वाधान में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी प्रवीण शर्मा,जिला योग कोऑर्डिनेटर भारती चौहान एवं जिला नोडल अधिकारी अंबिका पांटा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग फतेहाबाद द्वारा हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत सूर्य नमस्कार की शुरुआत 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से शुरू किया गया है।
इसी कार्यक्रम के तहत जिला फतेहाबाद नूर की अली व खुम्बर के सरकारी स्कूल में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। सूर्य नमस्कार के लाभ के बारे में बताया गया। योग सहायक शारदा देवी,सोनू रानी ने बताया कि योग हमारे दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। सूर्य नमस्कार अभियान करने से व्यक्ति के शरीर पर तेज,चमक, लचीलापन,मोटापा, थायराइड अनेक रोगों में लाभ होता है।