हैफेड के पूर्व चेयरमैन एवं गीता भवन मंदिर के प्रधान कैलाश भगत की अगुवाई में गीता भवन सहित 17 संस्थाओं ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एकत्रित किए गए सात लाख रुपये भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी के माध्यम से जिला प्रशासन के प्रतिनिधि जिप के सीईओ सुरेश राविश को सौंपे। सहायता राशि के लिए भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी तथा सीईओ सुरेश राविश ने सभी संस्थाओं का धन्यवाद व्यक्त किया और आमजन से आह्वान किया कि वे पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए आगे आएं। जिला प्रशासन के साथ तालमेल करते हुए राहत सामग्री पहुंचाएं।