पानीपत। 11 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ बुधवार से हो गया है। इस साल चित्रा नक्षत्र, भाद्रपद चतुर्थी को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। शहर में उत्सव का माहौल है। वहीं शहर के माॅडल टाउन स्थित भाटिया काॅलाेनी के गणेश मंदिर में बुधवार से गणेश उत्सव शुुरु हाे गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर मन्नतें मांगी। गणेश मंदिर में पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि मंदिर में बुधवार काे सुबह साढ़े 5 बजे से 7 बजे तक भगवान गणेश की वेद मंत्राें द्वारा पूजा की गई। उन्हाेंने बताया किगुरुवार काे सुबह 6 बजे से 7 बजे तक मंदिर में पूजन कार्यक्रम हाेगा। वहीं मंदिर में शाम काे भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं शाम की संध्या आरती भी की गई। पंडित विवेक शास्त्री ने बताया कि मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी और राेजाना मंदिर में रिद्धि-सिद्धि के साथ अभिषेक किया जाएगा। प्रधान बलदेव गांधी और महासचिव हरिश बंसल ने बताया कि इस वर्ष भगवान गणेश के माध्यम से स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। इससे देश को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस माैके पर समिति के काेषाध्यक्ष सतीश फुटेला, जाेगिंद्र, सुभाष, दीपक अराेड़ा, पंडित विवेक शास्त्री, अशाेक माैजूद रहे।
खेल
नारायणगढ़ में समाधान शिविर आयोजित, नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं...
केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा कानून को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अंबाला। वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर...
सनातन धर्म कॉलेज में शिक्षकों के लिए एआई टूल्स पर कार्यशाला आयोजित
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट के कैरियर गाइडेंस...



