गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर डी.ए.वी. हाई स्कूल, जगाधरी रोड, अम्बाला कैंट में विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पत्र लेखन प्रतियोगिता तथा मास्क (मुखौटा) बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पत्र लेखन प्रतियोगिता में छठी से नवमी कक्षा के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं उत्सव से जुड़ी सामाजिक विषयों पर सुंदर भावनात्मक पत्र लिखकर अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, मुखौटा बनाने की प्रतियोगिता में पहली से पाँचवी कक्षा के बच्चों ने आकर्षक रंग, डिजाइन और कल्पनाशक्ति का उपयोग करके अत्यंत मनमोहक मुखौटे तैयार किए। इन मुखौटों ने न केवल बच्चों की कला-कौशल की प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि त्योहार की सांस्कृतिक महत्ता को भी उजागर किया। निर्णायकों ने मुखौटे बनाने की प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा की, जिसमें किनडरगाटन में दक्ष दूसरी कक्षा में तेजस, तीसरी कक्षा में अरश, चौथी कक्षा में नंदनी तथा पाँचवी कक्षा में साक्षी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। पत्र लेखन प्रतियोगिता में छठी कक्षा की चित्रा, सातवीं कक्षा की मन्नत, आठवीं कक्षा की वंशिका तथा नवमी कक्षा की अवनी ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्तम प्रकार से गणेश जी की शिक्षा को अपने जीवन में अपना कर सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त करने की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।