भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पंचकमल से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे चार ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
डॉ पुनिया ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की सैनी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब जाकर स्थिति का जायजा लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेवा कार्य भाजपा की कार्य संस्कृति है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने राहत सामग्री में सहयोग देने वाले सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और व्यापारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह, उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता टोनी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी डॉ पुनिया एवं प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री