अंबाला। दुर्गा अष्टमी पर गुरुवार को कंजक पूजन हुआ। सुबह पहले श्रद्धालुओं ने मंदिरों ओर घर में मां दुर्गा की अराधना की। इसके बाद अपने घरों में पहुंच कर कंजकों को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया। इससे पहले सभी कंजकों के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक किया। बाद में सभी कंजकों को हलवा, पूरी का प्रसाद ग्रहण करवा कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी कंजकों को उपहार दिया गया। आठवें नवरात्र पर पूजन के बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालु़ओं ने आज अपना व्रत खोल लिया। आठ दिनों से नवरात्रों के चलते श्रद्धालुओं ने व्रत रखा हुआ था। पंडित पंकज वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्र में पूजा अर्चना करने से मां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती है।