हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला के शहरी क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषदों व नगर पालिकाओं की टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, बाजरों, रिहायशी कॉलोनियों व पार्कों में निरंतर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, दुकानदारों को दुकानों में डस्टबिन रखने व पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
जिला के शहरी क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान जारी



