धर्म परायण सेवा सभा ने एटीएफएल हरमन सिटी, सैक्टर-42 के निवासियों के सहयोग से गणपति उत्सव एवं राधा अष्टमी के पावन अवसर पर महादेव मंदिर, टंकीवाला पार्क, ब्लॉक ए में भंडारे का आयोजन किया। भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और प्रसाद ग्रहण किया। जो निवासी वर्षा के कारण स्थल तक नहीं आ पाए, उनके घर-घर जाकर सभा सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में निवासियों का दान, श्रमदान और नैतिक सहयोग सराहनीय रहा। धर्म परायण सेवा सभा सभी श्रद्धालुओं का तहदिल से आभार व्यक्त करती है और मंदिर निर्माण तथा आने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में समाज के सहयोग का आमंत्रण देती है।
गणपति उत्सव एवं राधा अष्टमी पर एटीएफएल हरमन सिटी में भंडारे का आयोजन



