जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से राजस्व संपदा पूंडरी में पनप रही एक अवैध कालोनी में तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। अवैध कालोनी में कार्यवाही एचडीआर एक्ट 1975 के प्रावधान अनुसार की गई। इस कार्रवाई के दौरान हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड पूंडरी के एसडीओ अभिषेक कुमार बतौर डयूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे।