फतेहाबाद, 5 फरवरी। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को जिले में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों व संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत बड़ोपल स्थित राजकीय स्कूल से की गई, जहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों से शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया तथा मिड-डे मील की स्वच्छता एवं गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की। उपायुक्त ने बड़ोपल पुलिस चौकी का भी निरीक्षण करके व्यवस्था जांची।
इसके पश्चात उपायुक्त डॉ. विवेक भारती नए बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदारों को रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लगाने के निर्देश दिए। डीसी ने यात्रियों से बसों की समय-सारिणी, सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया और यात्रियों की सहूलियत को प्राथमिकता देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बस स्टैंड परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों—जैसे रैन बसेरा, पे ब्रांच, ऑडिट ब्रांच, विधि शाखा, लेखा शाखा, रिकॉर्ड रूम, हैप्पी कार्ड शाखा, सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीसी ने कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई और कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उपायुक्त निर्माणाधीन नए नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए पुराने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर वहां चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि नागरिक अस्पताल जिले के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, हरियाली, बैठने तथा भवन के आंतरिक व बाहरी सुंदरीकरण कार्य को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों तथा सुंदरीकरण कार्यों के दौरान अस्पताल की मूल स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। इसके उपरांत उन्होंने लघु सचिवालय के द्वितीय खंड स्थित ई-दिशा, कृषि विभाग, डीईटीसी सहित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।