डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर में जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है। जिसकी वजह से उन्हें अलग अलग विभागों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतें सुनी।
उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक एवं शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।
डीसी प्रीति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी नागरिक को किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है, तो वह समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है।
कैथल लघु सचिवालय में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समाधान शिविरअधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं



