डीसी प्रीति ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे सरल केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से दी जा रही सेवाओं के बारे में फीडबैक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर आएं। नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए सरकार की सेवाओं का लाभ समयबद्ध प्रदान किया जाए। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी यदि लापरवाही करता हुआ पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीसी प्रीति ने किया सरल केंद्र का औचक निरीक्षण



