पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के युवा कूडो चैम्पियंस ने एक बार फिर अपने स्कूल और जिÞले का नाम रोशन किया है। सुभाष पार्क, अंबाला कैंट में आयोजित 6वीं हरियाणा राज्य कूडो प्रशिक्षण सेमिनार एवं जापानी मार्शल आर्ट्स कॉम्बैट स्पोर्ट्स टूनार्मेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ अंबाला जिÞले ने ओवरआॅल द्वितीय ट्रॉफी अपने नाम की। इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में 15 जिÞलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी स्वर्ण और रजत पदक विजेता अब हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व आगामी कूडो नेशनल चैम्पियनशिप, फेडरेशन कप और प्रतिष्ठित 17वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो प्रतियोगिता में करेंगे, जिसका आयोजन अक्टूबर माह में होगा।  स्कूल प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने वक्तव में कहा कि  ये हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे  मार्शल आर्ट्स में अपना हुनर दिखा रहे है।  ये सभी बच्चे हमारा आने वाला उज्ज्वल भविष्य है। मार्शल आर्ट्स करने से जो अनुशासन में रहना और आत्मनिर्भर बनना सिखाया जाता है वह कबीले तारीफ है।  उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने  हरियाणा कूडो के मुख्य प्रशिक्षक हेमंत शर्मा को भी बधाई दी।  इस दौरान विजेता स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी  –   लक्की पंचाल, एविन, हरकीरत सिंह, मयंक जौहर, मनमीत सिंह, इशप्रीत सिंह,अनिरुद्ध भारद्वाज, रुद्र कुमार, हरगुन सिंह, आरव, कार्तिक, आयुष चौहान।                                        
रजत पदक विजेता खिलाड़ी   गौतम बक्शी, गर्वित।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी  –  अगमदीप सिंह।