अंबाला। डीएवी कॉलेज, लाहौर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर आरम्भ हो चुका है। यह शिविर 05 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर की शुरूआत डीएवी कॉलेज के प्रांगण स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ हुई। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आर. एस. परमार जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सभी विद्यार्थियों ने हवन-यज्ञ में आहुति डालकर शिविर का शुभारम्भ किया और समाज सेवा के लिए संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी सुबह 10:30 बजे तक कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में एकत्रित हुए। वहाँ उपस्थित ठरर प्रोग्राम आॅफिसर डॉ. प्रियंका चौधरी और ठरर प्रोग्राम आॅफिसर डॉ. खुशबू मल्होत्रा,डॉ भूपेंद्र सिंह जी हेड डिपार्टमेंट राजनीति शास्त्र एवं डॉ सुभाष जी,हेड आॅफ पुस्तकाल्या विभाग जी ने सभी विद्यार्थियों का बड़े उत्साह के साथ स्वागत करते हुए शिविर का औपचारिक आरम्भ किया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. एस. परमार जी ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और एनएसए का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि पहले एनएसएस का विशेष शिविर 10 दिनों का होता था, लेकिन अब इसे 7 दिनों का कर दिया गया है। उन्होंने आने वाले दिनों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी और सभी को पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ प्रियंका चौधरी ने विगत वर्ष की एन. एस. एस. रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सभी के लिए कॉलेज द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने कढ़ी-चावल का आनंद लिया। इसके पश्चात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी हमारे कॉलेज आए। उन्होंने हमें एन.एस.एस. की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और एकजुट होकर कार्य करने के महत्व को समझाया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने ह्लअच्छा स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर कार्य किया। सभी सात टीमों ने मिलकर इस विषय पर नाटक तैयार किए। इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ नरेन्द्र कुमार तथा डॉ सुभाष शर्मा रहे । इसके पश्चात सभी विधार्थियो में एकजुटता बनाने केलिए सभी को विभिन्न विभिन्न खेल खिलाये गए जिस से सभी विद्यार्थी एक दूसरे को और अच्छे से जान सके। अंत में शाम को चाय के साथ दिन का समापन किया गया।