जिले में सप्ताह में दो दिन यानी सोमवार व गुरुवार को आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में प्राप्त हुई शिकायतों की मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने जिले में आयोजित शिविरों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है। प्रत्येक शिविर में दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है और विभागवार कार्रवाई की स्थिति सीएम कार्यालय को अवगत कराई जा रही है।
सीएम कार्यालय की समीक्षा उपरांत सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का तत्परता के समाधान किया जाए।
अधिकारी तत्परता से करें जन शिकायतों का निवारण- सीटीएम



