जींद। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सोमवार को अमेरिका के दबाव में की गई ट्रेड डील से किसानों को होने वाले नुकसान को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर ने की। धरने पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता जितेंद्र बघेल, सफीदों पूर्व विधायक सुभाष गांगोली मौजूद रहे। कांग्रेस वरिष्ठ नेता जितेंद्र बघेल ने कहा कि वृद्ध लोगों की बुढ़ापा पेंशन काटी गई है, उनकी पेंशन बहाल कि जाए, युवाओं को रोजगार दिया जाए। क्योंकि हरियाणा के युवा इतने पढ़े लिखे हैं जो हर चीज में सक्षम हैं। इसके साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेड समझौता हुआ है, उस पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया है। जो हमें बहुत नुकसान पहुुंचाएगी। किसानों को लचर बनाने के लिए व्यवस्था उनको कमजोर स्थिति में लाने के लिए यह भाजपा सरकार की सोची समझी चाल है। इसलिए डीआरओ जींद के माध्यम से ज्ञापन दिया है ताकि हमारी बात महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाई जाए। कांग्रेस पार्टी पूरे हरियाणा में इसको पूरे जोर से विरोध कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर ने कहा कि भाजपा तीन काले कानून के बारे में भी यही कहती थी किसानों को आतंकवादी बताया। उन्होंने किसानों को अर्बन नक्सल बताया। भाजपा जो कहती है, वह करती नही है। भाजपा हमेशा दुष्प्रचार करती है। भाजपा को हमेशा अपने गिरेबार में झांकना चाहिए। भाजपा के जितने भी लोग हैं, झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं करते हैं। आरएसएस उनको यही सिखाती है कि कैसे झूठ बोला जाए। हमारे भोले भाले किसान, युवा, महिलाओं को किस तरीके से भ्रमित किया जाए। राहुल गांधी ने कहा था एक्सीम फाइल में बहुत माल है लेकिन अभीतक रिलीज नही किया गया है। उस मॉल में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं, खुद प्रधानमंत्री भाषण नहीं दे पा रहे हैं। जब राहुल गांधी भाषण देते हैं, वह मक्खियों की तरह भिनभिनाते रहते हैं। चाहे वह राजनाथ हों, चाहे अमित शाह हो, चाहे किरण जिजूजू हों। राहुल गांधी हमेशा सच्चाई सबके सामने लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, एक सद्भाव विचारधारा में विश्वास रखती है। जो महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। जिन्होंने देश को आजाद करवाया है। कांग्रेस बाबा साहेब, भगत सिंह, सरदार पटेल के दिखाए पदचिन्हों पर चल रही है लेकिन भाजपा आपस में बाटने का काम करती है। पहले जातियों में बाटेगी, यह उसका मूल मंत्र है। बीजेपी अंग्रेजों की तरह है डिवाइड एंड रूल। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जिला अध्यक्ष बन चुके हैं, नई कमेटी या आ चुकी हैं। कमेटीयां सक्षम चल रही हैं। जल्द ही हल्का प्रधान, ब्लॉक प्रधान की लिस्ट रिलीज होने वाली है। वो चाहते हैं जो भी बने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का हो, कांग्रेस में विश्वास रखने वाला हो।