जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए। जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें नए-नए नियम लागू कर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन करने के लिए पेंशन दी जाती है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में बिना किसी स्पष्ट कारण के बुजुर्गों को परेशान किया जा रहा है। कौशिक ने कहा कि सुबह से शाम तक वरिष्ठ नागरिक अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन से पेंशन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की।
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कौशिक ने कहा कि ट्रेड डील के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि कृषि और दुग्ध क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समझौते बिना पर्याप्त सुरक्षा प्रावधानों के किए गए, तो देश के दूध उत्पादक किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट नीति सामने रखनी चाहिए।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक, वेद प्रकाश यादव, रेनू चौहान, अनिल शर्मा, अशोक रावल, गौरव ढींगड़ा, मुकेश डागर, बिजेंद्र त्रिपाठी, बाबूलाल, रवि, अनुज शर्मा, सुनीता फागना, बिल्लू यादव, पम्मी मान, सरला भामोत्रा, नरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, उमेश कौशिक, ललित बंसल, रमेश सरपंच, अजीत भाटी, मोहसिन खान, वीरेंद्र गुर्जर, प्रेम यादव, राजकुमार यादव, विकास फागना, इकबाल कुरैशी, सरदार बलजीत सिंह अरोड़ा, मोहन तेवतिया, राहुल नागर, नरेश गोयल, मनीष बौद्ध, जुबेर खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।