कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी का विस्तार शुरू कर दिया है। शहरी प्रधान पवन अग्रवाल डिंपी ने 17 नए वार्ड प्रधानों के नामों की घोषणा की है जिन्हें बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नवनियुक्त वार्ड प्रधानों से आह्वाहन किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में संगठन की मजबूती के लिए तुरंत कार्य शुरू करें। अंबाला शहर के कांग्रेस भवन में संगठन सृजन अभियान को लेकर एक अहम बैठक बुधवार को संपन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक निर्मल सिंह पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता जिÞला कांग्रेस कमेटी अंबाला शहरी के प्रधान पवन अग्रवाल डिंपी ने की। इस दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति के साथ कांग्रेस प्रधान डिंपी द्वारा शहर के 17 वार्डों के नए प्रधानों के नामों का ऐलान किया गया और मौके पर ही सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने मिलकर सभी नए वार्ड प्रधानों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बधाई दी और आह्वाहन किया कि वे अभी से अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।  
शहर के 17 वार्डों में यह है बनाए गए नए प्रधान
वार्ड एक से गुलाब चंद, वार्ड दो से रणबीर सिंह, वार्ड तीन से कमल बच्चल, वार्ड चार से देवेंद्र बक्शी, वार्ड पांच से अमनप्रीत सिंह उप्पल, वार्ड छह से गौरव कुकरेजा, वार्ड सात से विक्रमजीत, वार्ड आठ से अखिल भार्गव, वार्ड नो से सुरिंदर सिंह, वार्ड ग्यारह से वरिंदर सिंह, वार्ड बारह से अमित तोमर, वार्ड तेरह से हरप्रीत सिंह, वार्ड चौदह से प्रदीप कुमार, वार्ड पंद्रह से गुरनाम सिंह गिल, वार्ड सोलह से नरेश मेहता, वार्ड 17 से कार्तिक आहूजा, वार्ड 19 से संदीप सिंह को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है।