शिक्षा विभाग द्वारा सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की कक्षा दो व तीन के सभी विद्यार्थियों के लिए जनगणना आधारित समूहीकरण अभ्यास के तहत प्रत्येक विद्यार्थी का आकलन किया जाना है। जिससे सभी बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में वास्तविक स्थिति का आकलन करके उपचारात्मक योजना बनाने में सहयोग मिलेगा। इन्हीं तैयारियों के तहत डाइट कैथल में जिले के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न



