भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन की नियुक्ति की गई है, जिसमें सिरसा के अनुभवी, सूझवान व कर्मठ कार्यकर्ता कपिल सोनी एडवोकेट को सीएम विंडो एमिनेट पर्सन नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ सिरसा से सुनील बामनिया, मुकेश मेहता, विष्णु शर्मा व पूजा रानी सैनी को भी सीएम विंडो एमिनेट पर्सन नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर कपिल सोनी एडवोकेट ने प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।



