पूंडरी, 27 नवंबर। वीरवार को डीएवी कॉलेज पूंडरी में 100 दिवसीय अभियान ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत की। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध व्यापक जागरूकता फैलाना तथा युवा पीढ़ी और समुदाय को इस मुद्दे पर सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विधायक सतपाल जांबा ने सभी उपस्थित अध्यापकगण, विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बहनों और नागरिकों के साथ मिलकर ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ बनाने की सामूहिक शपथ भी दिलवाई।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि एक बच्चे के अधिकारों, सपनों और स्वास्थ्य के साथ समझौता है। बच्चों को उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य से वंचित करने वाली इस कुप्रथा को खत्म करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक जागरूक समाज ही देश को सही दिशा दे सकता है और ऐसे अभियानों से सकारात्मक परिवर्तन को गति मिलती है।