अंबाला। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगराधीश ने अधिकारियों को शिकायतें मार्क करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर लोगों की समस्याओं का निपटान करें। इसके साथ लोगों को अपने-अपने विभागों से जूडी योजनाओं बारें भी विस्तार से जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना हैं। उन्होंने इसी ध्येय के साथ लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल हैं। जिसका उदेश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। इसी कडी में उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अंबाला में जिला स्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान आयोजित किए जा रहें है। यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 तक लगाये जाते है। इस दौरान शिविर में प्रार्थियों द्वारा परिवार पहचान पत्र में नाम कटने, पारिवारिक आय कम करवाने व राशन कार्ड बनवाने बारें, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन बनवाने बारें, प्रोपर्टी आडी से संबंधी इत्यादि समस्याएं प्राप्त हुई, जिनका सीईओ जिला परिषद द्वारा समाधान करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
अंबाला में समाधान शिविर, सीईओ गगनदीप ने सुनी जन समस्याएं



