जींद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता मदन लाल गोयल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देश में एकात्मता का भाव जागृत करने का कार्य किया। देश की आजादी के बाद राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। जो आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश बूरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं पंडित जी की जीवनशैली और विचारधारा से प्रेरित हैं। जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उस विचार को दोहराया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही भारत का वास्तविक विकास है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में विजय पाल एडवोकेट, तेजेंद्र रोहड़, डा. पुष्पा तायल, रवि थनई, श्रीकांत शर्मा, रामराज शर्मा, सुरेंद्र धवन, रिछपाल शर्मा, विकास श्योकंद, गौरव भारद्वाज और साधुराम सांगवान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित