रतिया,5 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग फतेहाबाद द्वारा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव नकटा में जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।
ग्राम सचिव प्रमोद,सरपंच जयभागवान दहिया,सुरेंद्र सीपीएलओ नकटा,कुलबीर सिंह,सतनाम सिंह,मिंटू सिंह,कुलदीप सिंह,रमनदीप कौर पंच,शरणदीप कौर पंच,सुमन देवी पंच,अर्जुन सिंह के सहयोग से गांव नकटा में गुरुद्वारे के ग्रंथी,पंडित,पैलेस के प्रबंधक,धर्मशाला के संचालक,कैटरिंग वाले,डीजे साउंड वाले एवं फोटोग्राफरों और ग्रामीणों को बाल विवाह निषेध अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी गई।
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि यदि किसी विवाह में आयु कम पाई जाती है तो इसकी सूचना तुरंत 112, 181 या 1098 पर दी जा सकती है। सभी मौजूद लोगो ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली और गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।