एक किरण उम्मीद की फाउंडेशन के सहयोग से शहीद कांस्टेबल भीम सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसीना में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को जैविक विविधता, पर्यावरण संरक्षण, गुड टच-बैड टच, पर्सनल हाइजीन और साइबर क्राइम जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी गई।
जिला समन्वयक (वन विभाग) रेखा और रेंज ऑफिसर महावीर ने बच्चों को जैविक विविधता और पर्यावरण बचाने के महत्व पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण बेहद जरूरी है। पौधों और प्रजातियों की अधिक संख्या फसलों की विविधता और प्राकृतिक स्थिरता सुनिश्चित करती है।
डॉ. मनीषा मंगल ने लड़कियों को पर्सनल हाइजीन और गुड टच-बैड टच के बारे में जागरूक किया।