भारत विश्व का सबसे सफलतम लोकतंत्र है– आचार्य वेद मित्र

स्थानीय आर्य बाल भारती स्कूल में 13 सितंबर 2025 को विश्व लोकतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवऋषि विद्यापीठ, नंदगढ़ (जींद) के संचालक आचार्य वेद मित्र उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के जिला संयोजक ईश कुमार राणा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओम दत्त आर्य और विद्यालय प्रबंधक रामपाल आर्य शामिल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई और शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ। भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे सफल लोकतंत्र विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें हिंदुस्तान एंड गाइड टीम ने प्रथम, ऋषि दयानंद सदन ने दूसरा और स्वामी श्रद्धानंद सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आचार्य वेद मित्र ने अपने संबोधन में कहा कि भारत न केवल सबसे बड़ा, बल्कि सबसे सफल लोकतंत्र है। उन्होंने प्राचीन पंचायत व्यवस्था और आपसी सहयोग को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। साथ ही मोक्ष, शांति, आनंद और स्वतंत्रता को जीवन का लक्ष्य बताते हुए सनातन संस्कारों पर बल दिया।
प्राचार्य डॉ. अशोक आर्य ने भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के सम्मान और नैतिक शिक्षा के समावेश पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने लोकतंत्र, नैतिकता और भारतीय परंपराओं को अपनाने का संकल्प लिया।