चंडीगढ़। मानसून सत्र के शून्यकाल में इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जहां कई जगह बाढ़ की समस्या है, वहीं रानियां और डबवाली हलके के 8-9 गांवों में पीने और सिंचाई दोनों के लिए पानी नहीं है। एमएनके नहर में पानी की कमी है जबकि पास ही फ्लडी नहर बहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लिफ्टिंग स्टेशन लगाकर हजारों लोगों को राहत दी जा सकती है।