गोरतलब है कि अमिता चोपड़ा 22 वर्षों के समृद्ध शैक्षणिक अनुभव वाली कुशल शिक्षाविद् एवं प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने एम.फिल., एम.सी.ए., एम.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस), बी.एड. तथा आईईएलटीएस 7.5 बैंड सहित विभिन्न योग्यता प्राप्त की हैं। वे पूर्व में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रधानाचार्या एवं व्याख्याता रह चुकी हैं। सीबीएसई से संबद्ध प्रशिक्षण, सेमिनार एवं कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी के साथ वे एक सीबीएसई रिसोर्स पर्सन भी हैं। यहाँ कार्य भार सम्भालने से पहले अमिता चोपड़ा एंथम इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या थी !
अमिता चोपड़ा बनीं आईबीएल पब्लिक स्कूल पानीपत की नई प्रधानाचार्या
पानीपत। अमिता चोपड़ा ने आज स्थानीय आईबीएल पब्लिक स्कूल विद्यालय की प्रधानाचार्या का पद भार सम्भाल लिया। विद्यालय प्रबंधन की तरफ से सोसाइटी के प्रधान धर्मबीर बतरा, सचिव रवि गोसाईं, कार्यकारी सदस्य एल एन मिगलानी, रमेश नागपाल, विनय नागपाल, विधालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक युधिष्टर मिगलानी, सचिव राजेश नागपाल, कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी व विशिष्ट सदस्य विपुल नागपाल , अरुण बतरा के साथ उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा व विधालय के प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा उपस्थित रहे। सोसाइटी प्रधान धरमबीर बतरा ने अमिता चोपड़ा को प्लान्टर व पेन सौंप कर उन्हें आधिकारिक रूप विधालय की प्रधानाचार्या की बागडोर सौंपी वहीँ सोसाइटी के उपस्थित सदस्यों व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर नई प्रिंसिपल का स्वागत किया। इस अवसर पर आईबी कॉलेज के प्रधानाचार्य सतवीर सिंह भी उपस्थित रहे। विधालय स्टाफ की तरफ से भी नई प्रिंसिपल का दोशाला उड़ा कर स्वागत किया गया।



