अंबाला। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने वीरवार को जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बधिंत विभाग को शिकायत मार्क करते हुए शिकायतों का तीव्रता से समाधान करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि प्रार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित हो। नगराधीश ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला स्तर व उपमंडलस्तर पर निरन्तर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें हैं और यह शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर भी सिद्ध होरहे हैं। लोग यहां पर सुगमता से अपनी समस्याओं को रख रहे हैं और उनका निवारण भी करवा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक शुक्रवार को चण्डीगढ मुख्यालय से आयोजित वीसी के माध्यम से समाधान शिविरों में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उसकी प्रगति जानते हुए उसकी समीक्षा भी की जाती है। समाधान शिविर में बब्याल से आई शेरो देवी ने पारिवारिक झगडे से सम्बन्धित समस्या बारे, नन्यौला से आए किरण पाल ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने बारे, गांव लंडा से आए जसदेव सिंह ने रास्ता खुलवाने से सम्बन्धित समस्या बारे तथा अन्य लोगो ने अपनी-अपनी शिकायतें लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से समाधान शिविर में रखी। नगराधीश ने सम्बधिंत अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में हैं। सभी सम्बधिंत इसी ध्येय के साथ कार्य करें। इस मौके एसडीओ बिजली विभाग जोगिन्द्र, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ सुभाष चन्द्र, क्रीड से गौरव तथा पटवारी गौरव शर्मा के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।