राज्य की रेड क्रॉस शाखा के निदेर्शानुसार अंबाला जिला के रेडक्रॉस में जिला सचिव विजय लक्ष्मी की देखरेख में रेड क्रॉस सोसायटी की प्रशिक्षिका और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित सुनैना गुप्ता द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक चिकित्सा का उद्वेश्य बताते हुए आधारभूत तकनीके, पुनजीर्वीकरण, स्वास्थ्य लाभ की स्थिति, श्वसन, दम घुटना, अस्थमा, हृदय, रक्तसंचार, सदमा, रक्तस्राव रोकना, सीने में बेचैनी, छोटे छोटे घाव और खरोचें, अस्तिभंग, विषाक्तता, विशिष्ट आपातकालीन स्थितियां एवं आपदा प्रबंधन, स्ट्रेचर और पीड़ित को प्राथमिक केंद्र पहुंचने की तकनीक आदि बातों के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। साथ ही बताया कि सीपीआर एक आपातकालीन प्रक्रिया है जो छाती को दबाने और कृत्रिम सांस लेने का एक संयोजन है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम में युवा बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। इसके साथ ही, युवाओं द्वारा जिम्मेदार नागरिक होने के नाते जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने करने की शपथ ली गई। इस मौके पद पुलकित, हर्ष, जसप्रीत, केवल कृष्ण, विशु, कविना, लखन पाल, आकाश, प्रिंस, अशोक, राजिंदर, मीनाक्षी, सतनाम, मंजीत, करण, जसप्रीत, हिमांशु, गौरव आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: सुनैना गुप्ता



