अंबाला में बाढ़ के मद्देनजर जारी अलर्ट के बीच समाजसेवी एवं एडवोकेट हर्ष साहनी ने पुलिस व मिलिट्री बलों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अंबाला छावनी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों को पीने के पानी की बोतलें उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।हर्ष साहनी ने कहा कि यदि अंबाला में स्थिति बिगड़ती है, तो वे सबसे पहले मोर्चा संभालेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी पुलिस अधिकारी या मिलिट्रीकर्मी को पीने के पानी की आवश्यकता होने पर वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।पुलिस प्रशासन और पैरामिलिट्री बलों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने अपना संपर्क नंबर 94663-60679 भी साझा किया है।हर्ष साहनी ने कहा कि यह उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में वे प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे  और साथ ही हर्ष साहनी ने कहा कि वह परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि ऐसा संकट ना देश में आए और ना ही उनके अपने अंबाला में।