विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज ज्ञान मानसरोवर में “रक्तदान अभियान आपका रक्त जीवन का वरदान” नामक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करते हुए रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को जीवनदान प्रदान करना है।
यह शिविर राजयोगी भारत भूषण भाई की देखरेख में आयोजित किया गया। आयोजन सामाजिक सेवा विंग के अंतर्गत किया गया तथा इसमें बड़ी संख्या में समाजसेवियों, युवाओं व विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का आयोजन शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्रह्मा कुमारीज ज्ञान मानसरोवर थिराना में किया गया।
इस शुभ कार्य का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एक बूंद रक्त किसी के जीवन को बचा सकता है, आशा जगा सकता है और मानवता की डोर को और मजबूत कर सकता है।”
कार्यक्रम का आयोजन राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में किया गया। इस रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
शिविर में विभिन्न सहयोगी संस्थाओं – लायंस क्लब, ISBTI, रोटरी इंटरनेशनल तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए इसे विश्व बंधुत्व और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन



