अंबाला शहर नहान हाउस स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के समीप कम्युनिटी सेंटर में भगवान वाल्मिकि प्रबंधक कमेटी द्वारा जनरल हेल्थ चेकअप और आंखों का मुफ्त चेक अप कैंप लगाया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अमित पवार व डॉ सादिक ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि अमित पवार व डॉक्टर सादिक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथि अमित पवार व डॉक्टर सादिक ने रिबन काटकर कैंप का शुभारंभ किया वहीं कैंप में आए लोगों का मिशन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सादिक व उनकी टीम द्वारा  लोगों का चेकअप किया गया। यह कैंप भगवान वाल्मिकी प्रबंधक कमेटी रजिस्टर्ड 2363 के प्रधान रविकांत की अध्यक्षता में लगाया गया। इस दौरान भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।