एम.एम. यूनिवर्सिटी, मुलाना में आयोजित जिला स्तरीय रेड रन मैराथन (5 किमी) में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी की कंप्यूटर इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा नेहा रानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता सिविल सर्जन अंबाला के दिशा-निर्देश में आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के 20 कॉलेजों के रेड रिबन क्लब के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नेहा रानी को  2000 /- का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य  डॉ. राजीव सपरा ने नेहा रानी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे संस्थान के लिए यह गर्व का क्षण है। नेहा जैसी प्रतिभाशाली छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।