राधा रमन मंदिर विराटनगर में पांच दिवसीय नंद महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ था, तीसरे दिन भी भजन कीर्तन किया गया। मंदिर के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि नंद के लाला के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय नंद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके तृतीय दिवस में भजन गायक सतीश अनेजा ने अपने सुंदर-सुंदर भजनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हो कि ठाकुर की कृपा आप पर हो तो संत सेवा और गौ सेवा जरूर करें। मंदिर के सचिव राजीव कंसल ने बताया कि यह उत्सव पांच दिनों तक लगातार चलेगा जिसमें भजन गायक सतीश अनेजा अपनी पूरी टीम के साथ रोजाना शाम को 7 बजे से हरि इच्छा तक संकीर्तन करेंगे और ठाकुर जी की कल छठी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। संकीर्तन के उपरांत रोजाना अमृत तुल्य भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य जुगल कंसल, गुलशन बरेजा, गुलशन अरोड़ा, महेश भाटिया, राहुल मनचंदा, विक्की अरोड़ा, जय सिंह, नरेश तेहरी, सुरिंदर खुराना, संतलाल कपूर, सुदेश कंसल, हरीश कोचर, मोहनलाल वाधवा, निर्मला दिलौरी सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।