भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा द्वारा द्वि-साप्ताहिक सांस्कृतिक पखवाड़े के तहत जिला शिक्षा विभाग , जिला पुलिस प्रशासन, जिला ट्रांसपोर्ट अथारिटी के सहयोग से वीरवार 21 अगस्त को एक हैल्मेट रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत हरी झंडी दिखाकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरटीए अम्बाला सुशील कुमार एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार शिरकत करेंगे। भारत विकास परिषद् की ओर से प्रकल्प प्रमुख एवं सड़क सुरक्षा समिति सदस्य राकेश मक्कड़ ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हैल्मेट पहनने के लिए प्रेरित करना, चौपहिया वाहन चालकों को सीट बैल्ट लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन न चलाना व यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक करना है। यदि हमारे प्रयास से 1 व्यक्ति की भी जान बच जाए तो हमारा मिशन कामयाब है। उन्होंने रूप बारे बताया कि रैली जग्गी सिटी सैंटर से शुरू होगी व जंडली पुल से प्रेम नगर, बेटी बचाओ चौंक, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, शुक्ल कुंड रोड, पुराना सिविल अस्पताल, जगाधरी गेट, आर्य चौंक होते हुए हर्बल पार्क नजदीक सैंट्रल जेल पर समाप्त होगी । प्रैस सचिव श्रीकृष्ण सैनी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि शाखा संरक्षक प्रदीप गोयल, सह संरक्षक दीपक राय आनंद, अध्यक्ष चमन अग्रवाल, सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल, पखवाड़ा संयोजिका मंजू गर्ग, सह प्रमुख अजय अग्रवाल, अतुल आहूजा, विनोद जांगड़ा, राजेश जैन के मार्गदर्शन में यह प्रकल्प करने जा रही है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से दोपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट पहनने का आह्वान किया। इस प्रकल्प में रैड क्रास वालंटियर्स के साथ, शिक्षा विभाग से स्टाफ , पुलिस विभाग से स्टाफ के साथ अन्य कई सामाजिक संगठन भागीदारी करेंगे।
हैल्मेट रैली आज, एसपी अजीत सिंह शेखावत करेंगे फ्लैग आॅफ



