पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर में खाना-खजाना फ्लैमलेस कुकिंग  तथा कॉटन क्राफ्ट प्रतियोगिता  का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम व  द्वितीय के विद्यार्थियों ने कॉटन से विभिन्न तरह की आकृतियाँ जैसे खरगोश, बादल, आइस क्रीम, पेड़, मछली, टेडीबीयर, बत्तख आदि बनाई।  सभी आकृतियाँ एक से बढ़कर एक थी। कक्षा तीसरी, चौथी व  पाँचवी के बच्चों ने फ्लैमलेस कुकिंग में तरह तरह के पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजन जैसे केक, पेस्ट्री, आइस क्रीम,  फ्रूट चाट, बरगर, सेंडविच आदि बनाए। बच्चों ने बहुत ही सूंदर ढ़ग से अपने अपने व्यंजनों को विभिन्न आकृतियाँ देकर सजाया। बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कॉटन क्राफ्ट आकृतियों को  व  स्वादिष्ट व्यंजनों की  प्रर्दशनी को बहुत सराहा और कहा इस प्रकार की एक्टिविटी से बच्चों में कलात्मक प्रतिभा का विकास होता है तथा बच्चों में आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ता है।