रोटरी क्लब अंबाला ने बी.डी. हाई स्कूल, अंबाला छावनी में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. संजीव गोयल ने सदस्यों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह परियोजना रोटरी क्लब अंबाला की एक स्थायी परियोजना के रूप में अपनाई गई है और इसे नियमित रूप से विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। रोटरी हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ डॉ. अनुभव शर्मा एवं श्रीमती नीतू ने विद्यार्थियों को आपात स्थिति में दिए जाने वाले सीपीआर की मूल बातें समझाईं तथा व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया। विद्यालय की प्राचार्य शालिनी ने रोटरी क्लब अंबाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और जीवन रक्षक है। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. संजीव गोयल, आई.पी.पी. रोटेरियन दिनेश सेठी, रोटेरियन अंकुश गुप्ता, रोटेरियन अश्वनी अग्रवाल एवं रोटेरियन संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।