पानीपत। विद्या भारती माॅर्डन स्कूल खादी आश्रम में 1 अप्रैल को नया सत्र 2026-27 आरम्भ करने से पहले यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा संजय शास्त्री ने मंत्रोच्चारण व पूरे विधि विधान के साथ यज्ञ करवाया, जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, डायरेक्टर निर्मल दत्त, मुख्याध्यापिका मीनाक्षी व सभी अध्यापकगण के द्वारा आहुति डाली गई। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा संजय शास्त्री ने नये सत्र के आरम्भ होने पर सभी को शुभकामनाएं दी। डायरेक्टर निर्मल दत्त ने सभी विद्यार्थियों को निष्ठावान, परिश्रमी व अनुशासित बने रहने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। व साथ ही यज्ञ का महत्व बताया। मुख्याध्यापिका मीनाक्षी व सभी अध्यापकगण द्वारा विद्यार्थियों पर फूलों की वर्षा करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।