डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की छात्रा ईशा अग्रवाल ने हाल ही में केके-एचडी (किसमें कितना है दम) प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में ईशा ने अपनी अदाकारी का प्रदर्शन किया और साउथ इंडियन मूवी बोगन से हंसिका मोटवानी का किरदार निभाकर सबको प्रभावित किया। ईशा ने बताया कि मैंने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की थी। मेरे माता-पिता और टीचर्स का मुझे पूरा सपोर्ट मिला। ईशा के पिता दीपक अग्रवाल स्वदेशी प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं और माता स्मिता अग्रवाल हैं। ईशा ने चार राउंड्स में क्वालीफाई किया और ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई। उनकी सेल्फ डॉक्यूमेंट्री ने भी जजों को प्रभावित किया। ईशा का फिनाले पंजाब के रोपड़ हाइवे खरखर (मोहाली) में स्थित रायात बाहरा यूनिवर्सिटी में हुआ था। उनकी इस जीत पर स्कूल में जश्न मनाया गया और उन्हें बधाइयां दी।