गंगेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर 11 में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। महिला कीर्तन मंडल की तरफ से प्रात: 11 बजे संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में बडख़ल विधानसभा के विधायक धनेश अदलखा व फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी को आमंत्रित किया गया मंत्र उच्चारण के साथ पंडित रवि शास्त्री व ट्रस्ट की प्रधान कमलेश चावला द्वारा मंदिर समिति की तरफ से विधायक धनेश अदलखा व महापौर प्रवीण बत्रा जोशी का अभिनंदन किया गया इस सुंदर भव्य कार्यक्रम मे मंदिर के प्रबंधक अशोक कपूर का विशेष सहयोग रहा महिला कीर्तन मंडली द्वारा सुंदर भजन छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, ओ अंजनी के लाल वीर हनुमान सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।