अंबाला। नए शैक्षणिक सत्र (2026-2027) के शुभारंभ के अवसर पर तनेजा पब्लिक स्कूल में 30 मार्च को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ एक पवित्र हवन समारोह का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर ने विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण का सृजन किया, जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। हवन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, विद्यालय की निरंतर प्रगति तथा समस्त स्टाफ के कल्याण की कामना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू भसीन ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन के सदस्य एवं तिलक राज तनेजा, नवीन भाटिया, प्रीति भाटिया, गरिमा तनेजा, वंश तनेजा ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया एवं उनके सर्वांगीण विकास की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस आयोजन ने सभी में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।