अंबाला। भारतवर्ष की दिव्य विभूति प्रबल नारी उत्थान प्रेरक, महान शिक्षा प्रचारक, विजय वल्लभ स्मारक प्रणेता, जैन भारती, महातरा साध्वी रत्न श्री मृगावती जी महाराज का जन्म शताब्दी समारोह दिनांक 25 मार्च 2026 दिन बुधवार ( चैत्र सुदि सप्तमी) को श्री आत्म वल्लभ जैन महिला मण्डल, अंबाला शहर के तत्वाधान में बहुत ही श्रद्धापूर्वक, भक्ति भाव से, बड़े हर्षोल्लास के साथ गुरू वल्लभ विद्या विचार हाल ( वल्लभ चौक, एस.ए. जैन कालेज रोड) अंबाला शहर में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सुश्राविका रमेश कांता जैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की ओर पूज्य साध्वी जी के चित्र पर मालार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। श्री जैन श्वेताम्बर पूर्ति पूजक संघ के सभी महिला मंडलों ने इस मंगलमय आयोजन में पूज्य महतरा श्री जी महाराज को भक्ति रस से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान चिनिशा जैन ने विशेष भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। समय पर पधारने वाली सदस्यों में से पांच भाग्यशाली बहनों को सुधा जैन की ओर से बहुत ही सुन्दर, आर्कषक उपहार दिए गए। मंडल की सभी सदस्य बहनों एवं सभी प्रतिभागियों को सुश्राविका संतोष जैन के सौजन्यस्पूज्य साध्वी श्री मृगावती जी महाराज के सुंदर चित्र से सुसज्जित स्मृति वरिष्ठ सदस्य सुचाजैन चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंडल वरिष्ठ सदस्य सुधा जैन, सरपरस्त मंजू जैन, प्रधान पूनम जैन, मंत्री कृति जैन, कंचन जैन, सरिता जैन, कृति जैन, बबीता जैन, मधु जैन आदि बहुत बड़ी संख्या में मंडल की तथा श्री संघ से पधारी मान्य बहनों ने भाग लेकर पूज्य साध्वी श्री महाराज की श्रद्धा सुमन अर्पित किए।