डीएसपी धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर माह फरवरी व मार्च 2026 में गुम हुए करीब 2.5 लाख रुपये की कीमत के सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस 11 मोबाइल फोन ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। एसपी कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की। डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढऩे से भी बचे हैं। उन्होनें कहा कि साइबर चरखी दादरी पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है। इसी के परिणामस्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये हैं। उन्होंने आमजन से भी आवह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें। वही मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत अपना नंबर ब्लॉक करवा कर निकटवर्ती पुलिस को तुरंत सूचित करें। ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति किसी प्रकार से गुम हुए मोबाइल फोन का गलत प्रयोग ना कर सकें।