बाढड़ा, 23 मार्च: (प्रविन्द्र सांगवान): शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा शहीदों की याद में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाकर देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। इस मौके पर राधेश्याम उमरवास, कमल सिंह हडौदी, राम अवतार लाड, गिरधारी मोद, मांगेराम काकड़ोली, करतार कारी, ईश्वर नंबरदार कारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए और पूरे माहौल में देशप्रेम की भावना देखने को मिली।