बाढड़ा, 21 मार्च : (): अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्सव पर बाढडा खंड समन्वयक सुन्दरपाल फौगाट ने क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर नागरिकों को साथ लेकर पौधरोपण किया व सभी को वृक्ष सरंक्षण के प्रति जागरूक करते हुए यथा संभव सहयोग का आहवान किया।
सुन्दरपाल फौगाट ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य वनों के महत्व, उनके संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा, जलवायु परिवर्तन को कम करने और वृक्षारोपण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम पृथ्वी के फेफड़े माने जाने वाले वनों को बचाने के लिए जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
उन्होंने बताया कि पेड़ कार्बनडाई आकसाईड जैसी विषैले तत्वों को अवशोषित कर हवा को शुद्ध करते हैं और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद करते हैं। वन लाखों प्रजातियों का घर हैं, और यह महोत्सव जैव विविधता की रक्षा के लिए कार्य करता है।