जींद। जिले में घरेलू रसोई गैस तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसको लेकर डीएफओ के नेतृत्व में टीमें लगातार गैस एजेंसियों पर दबिश दे रही हैं और गैस वितरण के कार्य निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडरों को लेकर चली आ रही मारामारी को खत्म करते हुए प्रशासन ने छह सदस्यीयी कमेटी गठित की है। जो प्राथमिकता के आधार पर वितरण करवाएगी।
लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तथा दैनिक औसत खपत के 20 प्रतिशत हिस्से को राज्य सरकार के लिए आरक्षित रखने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता तथा प्राथमिकता के आधार पर आवंटन सुनिश्चित करने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष उपायुक्त होंगे। समिति में एसपी, एसडीएम जींद, सीएमओ तथा डीईओ सदस्य के रूप में शामिल हैं। जबकि डीफएससी समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे व बिक्री अधिकारी एचपीसीएल नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत रहेंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के दिशा.निर्देशों के अनुरूप कॉमरशियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा आपूर्ति व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में एसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम सत्यवान मान, सीएमओ डा. सुमन कोहली, डीईओ रितू पंघाल, डीएफएससी राजेश कुमार आर्य, सप्लाई इंचार्ज अमित सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों और अस्पतालों को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जाएगी। इन संस्थानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन बनता है, इसलिए इनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह समय पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराएं और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। शहर में उपभोक्ताओं को 25 तो गांव में 45 दिन में सिलिंडर मिलेंगे।
गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें : डीसी
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें और आवश्यकता के अनुसार ही उपयोग करेंए ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और किसी को भी अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।