कार्यक्रम का विवरण:
– 8 मार्च संत निरंकारी भवन में संत निरंकारी मिशन की मुखिया परम पावन सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज को अभिनंदन पत्र प्रस्तुत कर सप्ताह का शुभारंभ होगा। इसी अवसर पर पानीपत की 21 महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
– 9 मार्च: निर्मला देशपांडे संस्थान में महिलाओं के लिए विशेष सिलाई एवं कढ़ाई केंद्र का उद्घाटन होगा।
– 10 मार्च: पानीपत के इंडस्ट्रियल एरिया, Sector-25 में महिला जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
– 11 मार्च: पानीपत की प्रेस कर्मियों एवं अन्य उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
– 12 मार्च: ग्राम पंचायत में प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
– 13 मार्च: पानीपत अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
– 14 मार्च: सर छोटूराम हेरिटेज स्कूल में भव्य समापन समारोह होगा। इस समारोह में भारत के नौ अलग-अलग प्रांतों की 11 युवा महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की संरक्षिका कंचन सागर तथा संयोजिका पूजा सैनी ने संयुक्त अपील करते हुए कहा “यह सप्ताह केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक संकल्प है—महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है। हम सभी पानीपत वासियों से अनुरोध करते हैं कि अपनी उपस्थिति, समर्थन और उत्साह से इस पर्व को और भी सफल बनाएं।” इस अवसर पर इनरव्हील क्लब मिडटाउन पानीपत की अध्यक्ष श्रीमती रूपाली चोपड़ा , माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कान्ता राय, नारी कल्याण समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज आहुजा, निर्मला देशपांडे संस्थान के निदेशक श्री राम मोहन राय एवं नरेन्द्र ऋषि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।



