पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा एक दिवसीय क्षमता निर्माण एवं मेंटरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता पारस बत्तरा रहे। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। प्राचार्य डॉ.सतवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का युग है। जहाँ ज्ञान की सीमाएँ कक्षा की चारदीवारी तक सीमित नहीं रह गई हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ शिक्षकों और पाठ्यक्रमों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उप.प्राचार्या डॉ.शशि प्रभा मलिक ने कहा कि वे इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। कार्यक्रम के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल पाठ्यपुस्तकों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि अतिरिक्त कौशल और डिजिटल साक्षरता भी उतनी ही आवश्यक है। मुख्य वक्ता पाईट समालखा के बिजनेस स्टडीज विभाग के सहायक प्रो. पारस बत्रा ने ऑनलाइन शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला के सहसंयोजक अजय पाल सिंह और माधवी रहे। इस अवसर पर आकांक्षा शर्मा, राजेश बाला, रुहानी शर्मा, निशा गुप्ता, रीना, मनीत कौर, जागृति अन्नू बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
आईबी पीजी कॉलेज पानीपत में क्षमता निर्माण व मेंटरिंग कार्यशाला, डिजिटल शिक्षा पर दिया जोर



