अंबाला। जैन गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल रायमार्किट, अम्बाला छावनी में होली का पावन पर्व मनाया गया। अध्यापिकाओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर व फूलों से होली मिलन का भरपूर आनंद उठाया। स्कूल प्रधानाचार्या उमा मलिक ने सभी को होली को बधाई और शुुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली बहुत ही उत्साह और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार पर पानी को व्यर्थ नश्ट करने की बजाय रंग-गुलाल आदि से होली मिलन का उत्सव मनाना चाहिए। स्कूल प्रधान राजेश जैन एवं सभी गणमान्य सदस्यों ने सभी अध्यापिकाओं और बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी।